घर वालों के लिए छोड़ दिया अपने Pyar को || Sad Heart Touching Painful Love Story

यह प्रेम कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले एक लड़के की है, जो अपने नजदीक के गांव में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। वह दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे पर उन्हें पता था की उनके इस रिश्ते को उनके घरवाले कभी नहीं मानेंगे। लड़का एक गरीब घर का लड़का था और लड़की एक बड़े जमींदार की बेटी थी। दोनों की हैसियत में काफी फर्क था पर वो कहते हैं ना की प्यार कभी हैसियत देखकर नहीं किया जाता। लड़का कभी कभी लड़की से मिलने चोरी छुपे उसके गांव जाया करता था। वहां तालाब के किनारे बैठ कर दोनों अपनी शादी के सपने को सच करने की बात करते थे। चोरी छुपे मिलना उनकी मजबूरी थी क्योंकि गांव में अक्सर ऐसे रिश्तों पर हमेशा सवाल उठते हैं और गांव के लोग हमेशा यही चाहते हैं की उनके बच्चों की शादी उनके कास्ट के अंदर ही हो ना कि उससे बाहर। और लड़के और लड़की की कास्ट भी अलग अलग थी इसलिए उन्हें इस बात का भी डर रहता था।

बेवजह कई बार लड़के का घर से दूसरे गांव में जाना उसके पापा को थोड़ा अजीब लगता था की यह किस लिए दूसरे गांव में जाता है। तो एक दिन अपने शक को दूर करने के लिए उसके पापा ने पता लगाने की कोशिश की और अगली बार लड़का जब लड़की से मिलने उसके गांव गया तो लड़के के पापा ने अपने घर के बगल के एक लड़के को उसके पीछे भेज दिया। जब लड़का दूसरे गांव पहुंचा तो पीछा करते हुए वह लड़का भी वहां पहुंच गया। उसने देखा वह तो उसी गांव के एक जमींदार की बेटी से मिलता है और उसके साथ गले लग रहा है। यह सब देख कर वह लड़का वहां से चला गया और लड़के के पापा को यह सारी बात बता दी। जैसे ही थोड़े समय बाद लड़का घर पहुंचा तो उसके पापा ने उससे पूछा की तुम उस गांव में क्या कर रहे थे। तो लड़के ने कहा कुछ नहीं पापा मैं तो अपने फ्रेंड से मिलने गया था। उसके मुंह से झूठ सुनते ही उसके पापा ने गुस्से में आकर उसको एक थप्पड़ मारा और कहा की फ्रेंड से मिलने गए थे या फिर आशिक़ करने गए थे। 

मैंने तुम्हें आज उस गांव के जमींदार की बेटी के साथ देखा था। क्या कर रहे थे तुम उसके साथ? तुम्हें जरा भी शर्म नहीं आई की अपने मां बाप का नाम तुम इस कदर डुबा रहे हो। अगर उस लड़की के घरवालों को यह बात पता चल गई तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़ देंगे। लड़के ने अपनी गलती मान ली और उसने अपने पापा से कहा की मुझे माफ कर दीजिए। मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई। मुझे आपको यह बात पहले ही बता देनी चाहिए थी की मैं उस लड़की से बहुत प्यार करता हूं और मैं उसके बिना नहीं जी सकता। यह सुनते ही उसके पापा ने कहा की बेटा देखो यह बात तुम्हें भी पता है की वह हमसे हैसियत में कितने बड़े हैं और वह तुम्हारे इस रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारेंगे। इसलिए बेहतर यही होगा की तुम उसे भूल जाओ। अपने पापा की यह बात सुनकर लड़का काफी मायूस हो गया और पुरी तरह से टूट गया। अब लड़के ने लड़की के पास फोन करना बंद कर दिया। वह उस लड़की से मिलने भी नहीं जाता था। फिर लड़की ने लड़के के पास फोन किया। लेकिन लड़के ने उसका फोन नहीं उठाया। लड़की ने बहुत बार फोन किया लेकिन लड़के ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। लड़की बहुत परेशान हो गई और सोचने लगी की कुछ दिनों से लड़का उससे बात क्यों नहीं कर रहा है और ना ही उससे मिलने आ रहा है। कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़की को और टेंशन होने लगी। 

लड़का अब उसका फोन भी नहीं उठा रहा था। तो लड़की ना चाहते हुए भी क्या हुआ यह बात जानने के लिए वह लड़के से मिलने उसके गांव की तरफ निकल पड़ी। जब वह रास्ते में लड़के के घर के तरफ जा रही थी तभी अचानक लड़की को रास्ते में ही वह लड़का दिख गया। लेकिन लड़के ने उसे नहीं देखा क्योंकि वह भी उसी रास्ते से अपने घर की तरफ जा रहा था। लड़की उसके पीछे थोड़ी दूरी पर चल रही थी। लड़की ने उसको आवाज दिया। लड़के ने मुड़ कर देखा। लड़की उसके पास आई और उसे गले लगा कर रोने लगी। रो रो कर उसका बुरा हाल हो गया और उसने लड़के से कहा कि तुम फोन क्यों नहीं उठा रहे हो और ना ही मुझसे मिलने आ रहे हो। पता है मैं कितनी परेशान हो गई थी कि कहीं तुम्हें कुछ हो तो नहीं गया। पर शुक्र है तुम ठीक हो। इतने में लड़के ने लड़की से कहा चुप हो जाओ। लड़के ने लड़की को अपनी सारी बात बताई की उसके पापा को पता चल गया है और उन्होंने हमें एक दूसरे को भूल जाने को कहा है। फिर लड़की ने लड़के से कहा की तुम्हारा प्यार क्या इतना ही सच्चा था की एक मुसीबत आने पर तुम हमारे प्यार को भूल जाओगे। 

अगर मुसीबत आई है तो हम दोनों मिल कर ठीक करेंगे। मैं आज ही अपने पापा से तुम्हारी बात करूंगी की हम एक दूसरे को कितना चाहते हैं। फिर लड़के ने लड़की से कहा नहीं तुम ऐसा नहीं करोगी। मैं नहीं चाहता की तुम अपने घरवालों के सामने शर्मिंदा हो और उनका भी दिल दुखे। इसलिए बेहतर यही होगा की अब हम एक दूसरे को भूल जाएं और अब तुम फोन मत करना क्योंकि मैं तुम्हारा फोन नहीं उठाऊंगा तो तुम्हें भी तकलीफ होगी इसलिए अब फोन मत करना। इतना कहकर लड़का वहां से चला गया। पर वह मन ही मन बहुत रो रहा था की उसका इतने सालो का प्यार अब खत्म हो जाएगा। लड़की भी रोते हुए अपने घर चली गई। पर लड़की ने लड़के की बात को ना मानते हुए अपने पापा से अपने रिश्ते के बारे में बता दिया कि मैं उस लड़के से बहुत प्यार करती हूं। यह सुनकर लड़की के पापा ने उस पर बहुत गुस्सा किया। इस बात पर नहीं कि उसने प्यार किया बल्कि इस बात पर कि उसने एक गरीब घर के लड़के से प्यार किया। उसके पापा कहते हैं, चाहे तुम जियो या मरो, पर तुम्हारी शादी उससे कभी नहीं होगी। तुम्हें हैसियत देख कर प्यार करना चाहिए था। अगर तुम्हारी शादी उस लड़के से होगी तो हमारी पूरे गांव में बेइज्जती हो जाएगी और मैं यह जीते जी कभी नहीं होने दूंगा। लड़की के लाख कहने के बाद भी उसके पापा उसकी बात नहीं माने और उन्होंने लड़की का फोन भी ले लिया और लड़की का घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। कुछ दिन और बीत गया। लड़की के पापा ने उसकी शादी अपने ही कास्ट के एक अमीर लड़के के साथ पक्की कर दी। 

लड़की इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और अपनी बेइज्जती के डर से उसके पापा ने यह फैसला मजबूरन लिया। लड़की की शादी की खबर सुनकर लड़के को बहुत तकलीफ हो रही थी और वह बहुत दुखी हो गया। वक्त गुजर रहा था और वह दिन आ गया जब लड़की की शादी को होने में सिर्फ कुछ दिन ही रह गए थे। लड़की पूरी तरह से टूट चुकी थी पर लड़की को यह भी पता था कि लड़के के दिल में आज भी उसके लिए प्यार जिंदा है। वह लड़का अभी भी उससे प्यार करता है। फिर लड़की ने ठान लिया कि वह जीएगी तो उसी लड़के के साथ और मरेगी तो उसी लड़के के साथ और इसी इरादे के साथ वो अपनी मम्मी के फोन से लड़के के पास कॉल करती है। लड़का फोन उठा लेता है क्योंकि उसे पता नहीं होता है की वो फोन वही लड़की कर रही है। लड़की ने रोते हुए लड़के से कहा मेरा फोन पापा ने ले लिया है। यह मम्मी का नंबर है। जानते हो यह लोग मेरी शादी कहीं और करवा रहे है, लेकिन मुझे किसी और से शादी नहीं करनी। मुझे सिर्फ तुम्हारे साथ रहना है। तुम चलो हम कहीं भाग चलते हैं। लड़का कहता है नहीं, हम नहीं भाग सकते और अब ऐसा लगता है की हम कभी एक भी नहीं हो पाएंगे। इतना कहकर लड़का भी रोने लगा। फिर लड़की कहती है ठीक है अगर तुम भी मेरे साथ नहीं रहना चाहते हो तो अब मुझे नहीं जीना। मैं मर जाती हूं। लड़का कहता है नहीं, ऐसा मत बोलो। लेकिन लड़की नहीं मानती है। वह कहती है, तुम खुश रहना। अपना ध्यान रखना और कभी रोना मत। मेरे मरने के बाद भी नहीं। 

लड़के ने उसे बहुत समझाया। लेकिन लड़की नहीं मानी। फिर कुछ देर तक लड़के ने सोचा। और फिर उसे भी समझ आ गया की वह लड़की उससे बहुत प्यार करती है। फिर लड़के ने हिम्मत करके कहा ठीक है तुम आ जाओ, हम भाग चलते हैं। लड़की कहती है सच कह रहे हो। लड़का कहता है हां तुम आ जाओ, मैं तुम्हारे गांव के रास्ते पर तुम्हारा इंतजार करूंगा। फिर लड़की अपने घर के पिछले रास्ते से भाग गई। लेकिन वह अपने घर से थोड़ी ही दूर जा पाई थी। तभी उसके घरवालों को यह बात पता चल गई और लड़की को उसके घरवालों ने पकड़ लिया। लड़की को घर वापस लाने के बाद उसके पापा ने कहा मेरी बात कान खोलकर सुन लो। अगर दोबारा तुमने उसके साथ भागने की कोशिश की तो उस लड़के को जान से मार देंगे। तुम्हें क्या हमारी इज्जत का कोई परवाह नहीं। तुम्हें शादी वही करनी पड़ेगी, जहाँ हम बोलेंगे। फिर लड़की को उसके पापा ने एक रूम में बंद कर दिया। लड़की बहुत रो रही थी। उसे बहुत दर्द हो रहा था। लड़की की मम्मी लड़की के कमरे में गई और लड़की को समझाते हुए उन्होंने कहा दो ही दिन रह गए हैं शादी को। और तुम ऐसा करोगी तो हमारी कितनी बदनामी होगी। 

तुम मान जाओ शादी कर लो। लड़की की मम्मी भी रोने लगी और वह रोते हुए बोली तुम्हें मेरी कसम है, मान जाओ। अगर तुम नहीं मानी तो मैं भी मर जाऊंगी। क्या तुम मुझे मरा हुआ देखना चाहती हो? और क्या तुम चाहती हो कि तुम्हारे पापा उस लड़के के साथ कुछ बुरा करें? फिर लड़की और रोने लगी और रोते हुए कहती है, नहीं, उसके साथ कुछ गलत मत करना। उसकी कोई गलती नहीं है। आप लोग जहां बोलोगे मैं शादी कर लूंगी, लेकिन उसे कुछ मत करना। और इधर लड़का भी लड़की का इंतजार कर रहा था। इंतजार करते करते कई घंटे बीत गए थे लेकिन लड़की नहीं आई। वो आती भी कैसे वो तो रूम में बंद थी और यह बात लड़के को पता भी नहीं था। लड़की के पास तो फोन भी नहीं था की वह लड़के को बताती। जब इंतजार करते करते रात हो गई तो लड़का भी अपनी आंखों में आंसू लिए अपने घर चला गया और पूरी रात फोन को हाथ में लेकर रोता रहा। इसी उम्मीद में की लड़की उसके पास फोन करेगी लेकिन लड़की का फोन नहीं आया और दो दिन बाद लड़की की शादी हो गई जहां उसके घरवाले चाहते थे और लड़के को कभी पता ही नहीं चला की जो लड़की उसके साथ भागने को तैयार थी वह किसी और के साथ शादी के लिए कैसे तैयार हो गई। लेकिन यह तो लड़की को ही पता था की उसने लड़के की जान बचाने के लिए किसी और से शादी की और फिर उनका प्यार उनकी कहानी अधूरी रह गई। यह धर्म, कास्ट, गरीबी के चक्कर में न जाने कितने प्रेमी अलग हो जाते हैं। पता नहीं यह समाज वाले या घर वाले क्यों नहीं समझते हैं उनके प्यार को। खैर आप कमेंट में जरूर लिखिएगा आपको यह कहानी कैसी लगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top