
कई बार जिंदगी में हमारी मुलाकात कई लोगों से होती है और हर मुलाकात का अपना एक एहसास होता है। पर क्या हो अगर एक मुलाकात आपकी जिंदगी ही बर्बाद कर दे। यह कहानी जापान में रहने वाले एक लड़के हिकारू की है। हिकारू की जिंदगी काफी सिंपल थी। दिन में कॉलेज की क्लासेस होती थी। शाम लाइब्रेरी में बैठे असाइनमेंट सॉल्व करते हुए निकल जाती थी और रात कंप्यूटर गेमिंग में गुजरती थी। पर 21 अक्टूबर की रात उसकी जिंदगी बिल्कुल बदल गई। हिकारू अक्सर कॉलेज से सीधा लाइब्रेरी जाकर पढ़ाई करता था। उस दिन हिकारू काफी थका हुआ था। इसलिए उसकी आंख लाइब्रेरी में ही लग गई और जब आंख खुली तो उसने देखा की घड़ी में रात के साढ़े 12 बज रहे हैं। हिकारू कभी भी इतनी देर रात अपने घर से बाहर नहीं रहता था। उसने फटाफट से अपने सामान को पैक किया और अपने घर की ओर निकल गया। हिकारू का घर लाइब्रेरी से करीब 20 मिनट दूर था पर उसके घर जाने के लिए एक शॉर्टकट रास्ता भी था जिससे वो बस 10 मिनट में पहुंच जाता था। लेकिन उसे सब लोग उस शॉर्टकट को लेने से अक्सर मना किया करते थे। उसे शॉर्टकट वाले रास्ते पर कोई भी लैंप या रोशनी नहीं थी। उस रास्ते पर बिल्कुल अंधेरा रहता था और लोग कहते थे की उस अंधेरे में अकाई होना रहती है। अकाई होना जापान का एक मिस्टीरियस हॉरर लीजेंड था। कहते हैं की बहुत से लोगों को रात के अंधेरे में एक रेड ड्रेस में लड़की दिखाई देती है और उस लड़की के चेहरे को अगर कोई देख लेता है तो वो लड़की उसके पीछे एक साये की तरह पड़ जाती है। कई लोग या तो गायब हो गए या मरे हुए पाए गए पर हिकारू अकाई होना को बस एक हॉरर लीजेंड मानता था। और तो और वो पहले भी कई बार उस शॉर्टकट से घर गया था और उसे कभी ऐसा कुछ नहीं मिला। पर ये पहली बार था जब इतनी रात हो चुकी थी। हिकारू को बहुत तेज नींद आ रही थी और वो बिना कुछ सोचे उसी शॉर्टकट वाले रास्ते पर चल दिया। शुरुआत में हिकारू को उस रास्ते पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था पर धीरे धीरे हल्की आसमान की रोशनी में उसे थोड़ा बहुत रास्ता दिखाई देने लगा। कुछ दूर चलते ही अचानक हिकारू को दीवार के पास एक औरत खड़ी दिखाई दी। उस औरत ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।
हिकारू को अचानक से घबराहट होने लगी। उस औरत का चेहरा देख नहीं पा रहा था और वो बस चुपचाप एक जगह खड़ी थी। हिकारू को बहुत अजीब लगा की इतनी रात में ये औरत क्यों दीवार के पास खड़ी है। और तो और उसने एक लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई है। उसे एक पल के लिए लगने लगा की कही अकाई होना का लेजेंड कहीं सच तो नहीं। फिर भी हिकारू बिना कुछ बोले अपना सर झुकाए आगे चलता रहा। लेकिन जैसे ही हिकारू उस औरत के पास से गुजरा। उससे रहा नहीं गया और उसने नजर उठाकर उस औरत के चेहरे को देख लिया और उसके होश उड़ गए। उस औरत का चेहरा भयानक था। इतना सफेद की ऐसा लग रहा था की वहां पर किसी औरत की लाश पड़ी हुई है। इतना अजीब चेहरा हिकारू ने आज तक नहीं देखा था। हिकारू उस औरत को देखकर बहुत डर गया और वहां से जल्दी से भाग गया। जैसे तैसे वो अपने घर पहुंचा। हिकारू ने जो देखा वो उसे भुला नहीं पा रहा था। उस औरत का चेहरा मानो उसके दिमाग के अंदर छप गया था। अगले दिन हिकारू अपनी उसी रूटीन के साथ जिंदगी जीने लगा। पर अब शाम होते ही उसके साथ कुछ अजीब होने लगा था। उसे ऐसा महसूस होता की जैसे उसके आसपास कोई मौजूद है जो उस पर नजर गड़ाए बैठा हुआ है। ऐसी ही एक रात हिकारू अपने बिस्तर पर चादर ओढ़ कर सो रहा था। तभी उसे ऐसा लगा की जैसे किसी ने उसकी चादर को नीचे की तरफ से खींचा। हिकारू की नींद खुल गई। उसने अपनी नजरों से इधर उधर देखा तो उसे कुछ नहीं दिखा। पर तभी उसकी आंखों के सामने एक लाल परछाई तेजी से कमरे की खिड़की के बाहर चली गई। हिकारू को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। उसे लग रहा था कि वो पागल होता जा रहा है। उसने खुद को समझाया की ये सब उसका वहम था और जबर्दस्ती अपनी आंखें बंद करके छत की तरफ मुंह करके सो गया। कुछ देर तक सोने की कोशिश करने के बाद हिकारू ने बेचैनी में अपनी आंख खोली और फिर जो उसने देखा वो इस दुनिया के ही परे था। उसके कमरे की छत पर बिस्तर के ठीक ऊपर वही लाल ड्रेस वाली लड़की दीवार से चिपकी हुई उसे घूरे जा रही थी। हिकारू जोर से चीखा और वहीं उसकी नींद खुल गई। हिकारू को अब समझ आया की वो सब एक सपने में देख रहा था। उसका गला बुरी तरह सूख गया और पूरा शरीर पसीने पसीने में भीगा था। तभी वो उठकर पानी पीने लगा। पानी पीते हुए हिकारू नजर अपने कमरे की खिड़की पर गई और उसके हाथ से उसका पानी का गिलास छूट गया। खिडकी के ठीक बाहर वही लाल ड्रेस वाली औरत खड़ी थी और वो अपने उसी भयानक चेहरे से हिकारू को घूरे जा रही थी। लेकिन हिकारू ने जैसे ही लाइट्स ऑन की तो उसने देखा की खिड़की पर कोई नहीं है। दिन ब दिन ये सब इंसिडेंट बढ़ते जा रहे थे।
उसे हर जगह अकाई होना दिखने लगी थी। हिकारू ने अपने कुछ दोस्तों से भी इस बारे में बात की पर किसी ने भी उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया। उसके दिमाग में यही चल रहा था की कहीं वो अब गायब तो नहीं हो जाएगा। हिकारू का डर बढ़ता ही जा रहा था। उसने डिसाइड किया की वो पुलिस स्टेशन जाकर वहां से मदद मांगेगा। पर तभी उसे अपने घर के मेन गेट खुलने की आवाज आई। हिकारू हिम्मत करके बाहर देखने गया तो उसने देखा की उसके घर का दरवाजा पूरा खुला हुआ था और बाहर से तेज हवाएं अन्दर आ रही थी। हिकारू ने अपने एक दोस्त को सब कुछ बताने के लिए फोन मिलाया हिकारू अपने साथ हुए इंसिडेंट के बारे में बोलता चला गया। तभी बात करते करते वो एकदम से रुक गया क्योंकि उसे अपनी गर्दन के ऊपर किसी की सांसें महसूस हुई। हिकारू समझ गया की उसके पीछे कोई खड़ा था। एकदम से उसे एक हाथ अपनी गर्दन पर आता हुआ महसूस हुआ। जब हिकारू ने शीशे में देखा तो वो कांप उठा। अकाई होना उसके ठीक पीछे खड़ी थी। हिकारू ने घबराते हुए अपने दोस्त से फोन पर कहा अकाई होना वो मुझे लेने आई है। वो वो मुझे लेने आ गई है। कुछ ही देर बाद हिकारू का दोस्त उसके घर पहुंचा। हिकारू का पूरा घर तहस नहस हो चुका था। ऐसा लग रहा था की जैसे घर के अंदर कोई तूफान आया हो। हिकारू के दोस्त ने पूरा घर ढूंढा पर हिकारू कहीं भी नहीं था। हिकारू अपने ही घर से गायब था। और उस दिन के बाद वो कभी किसी को नहीं मिला। आज तक कोई नहीं जानता की हिकारू के साथ आखिर हुआ क्या था। कौन है अकाई होना और क्यों वो जापान में लोगों को गायब कर रही है। इन सभी सवालों के जवाब तो हमारे पास नहीं है पर हम सिर्फ इतना जानते हैं अगर आपको कभी कोई ऐसी औरत किसी अंधेरी गली में खड़ी दिखाई दे तो वहां से वापस मुड़ जाना ही बेहतर है।