आज जो कहानी आपको सुना रहा हूं। वो कहानी इसलिए भी अधूरी रह जाती है। क्योंकि दो प्यार करने वाले कभी मिली नहीं पाते है। किसी कारण से वह एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। यह कहानी उस समय की है जब लड़के ने कॉलेज जाना शुरू किया। आज लड़के का कॉलेज का पहला दिन था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी कॉलेज जाता था। वह दोनों साथ में कॉलेज के लिए निकलते थे और रास्ते में वह अपने कॉलेज की बातें करते हुए जाते थे। लड़का और उसका दोस्त कॉलेज पहुंच कर अपने क्लास की ओर जा रहे थे। तभी उसे क्लास में एक लड़की दिखी। वह लड़की इतनी खूबसूरत थी कि उसकी नजर उस लड़की के चेहरे से हट ही नहीं रही थी। मानो उसने कोई परी देख ली हो। थोड़ी देर में लड़के का क्लास शुरू हो गया पर उसकी नजर बार बार उस लड़की की ओर जा रही थी। वह चाह कर भी पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। कॉलेज से घर आने के बाद लड़के के दोस्त ने उससे काफी कुछ कहा।
वह लड़के से कह रहा था कि तुम पढ़ाई पर ध्यान दो। पढ़ाई सब कुछ है, क्योंकि वह खुद ही पढ़ाई को बहुत पसंद किया करता था। वह किसी के भी प्यार में नहीं पड़ना चाहता था। तो इस तरह से लड़के का कॉलेज का पहला दिन था। अब उसे कॉलेज जाते हुए करीब एक महीना हो गया। और आज लड़के की बात उस लड़की से हो ही गई। आज वह एक टीचर के बारे में बात कर रहे थे। उनके कॉलेज में एक ऐसे टीचर थे जो कि क्लास में पढ़ाते कम थे और खुद के बारे में बात ज्यादा करते थे। वह अपने उस टीचर के बारे में बात करते जा रहे थे। करीब 10 15 मिनट तक दोनों अपने टीचर की बातें करके हंसते रहे। फिर उनके क्लास में एक दूसरे टीचर आ गए तो वह बिल्कुल ही शांत हो गए। टीचर उन्हें पढ़ा रहे थे, पर लड़का बस उस लड़की के बारे में सोच रहा था। शायद लड़के को उस लड़की से प्यार हो गया था। आज उसके दोस्त ने फिर से लड़के को काफी कुछ बोला। वह लड़के से बार बार कह रहा था की पढ़ाई कर ले पढ़ाई सब कुछ है बाद में रोएगा। पर लड़के को तो बस लड़की ही नजर आ रही थी।
अब लड़का उस लड़की से किसी ना किसी बहाने से बातें कर लिया करता था। करीब दो हफ्ते लड़के को उस लड़की से बातें करते हुए गुजर गए थे। लड़का उस लड़की को कोई गिफ्ट देना चाहता था। पर कैसे और कौन सा गिफ्ट दे। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। एक दिन वह अपने साथ दो चॉकलेट लेकर कॉलेज गया। एक चॉकलेट वह खुद ही खा रहा था। तभी उस लड़की ने लड़के की तरफ देखा। लड़के ने उससे पूछा। क्या तुम्हें चॉकलेट चाहिए? तो उसने कुछ भी नहीं कहा। फिर भी लड़के ने दूसरा चॉकलेट उसकी ओर बढ़ा दिया तो उसने भी ले लिया। अब लड़के को इस दिन जितनी खुशी हो रही थी, उतनी खुशी उसे पहले कभी नहीं हुई थी। अब उसे ऐसा लग रहा था। जैसे उसने कोई जंग जीत लिया हो। अब रोज उस लड़की के लिए वो कुछ ना कुछ ले जाया करता था। उसने अपने लिए पैसा खर्च करना बंद कर दिया। पर कभी कभी उसके पास पैसे नहीं होते थे तो वह इधर उधर से पैसे उधार लेकर गिफ्ट ले जाया करता था। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। लड़के ने अब सोच लिया कि मुझे लड़की को सब कुछ बता देना चाहिए कि मैं इससे कितना प्यार करता हूं। पर उसकी हिम्मत ही नहीं हो रही थी। देखते ही देखते पहले साल का अंतिम परीक्षा भी सामने आ गया।
अब भी वह लड़की लड़के के साथ ही थी। दोनों साथ में ही पढ़ाई किया करते थे। लड़के को लग रहा था कि वह लड़की भी शायद उससे प्यार करती है तो उसे किसी भी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। मैं इस परीक्षा के खत्म होने के बाद सब कुछ बता दूंगा। लड़के ने ऐसा ही किया। उनकी परीक्षा खत्म हो गई और जब फिर से उनका कॉलेज शुरू हुआ। सब ने कॉलेज जाना शुरू कर दिया। पर लड़के की नजर जिसे ढूंढ रही थी, वह वहां नहीं थी। हां, वही लड़की जिसे वह प्यार करता था। उसे लगा कि शायद वह लड़की आज ना आई हो। शायद वह कल आए। पर वह कल भी नहीं आई। फिर उसे लगा शायद आज नहीं कल आएगी। इस तरह से करीब दो हफ्ते बीत गए लेकिन वह फिर भी नहीं आई। फिर लड़के ने उसके बारे में जब अपने कुछ दोस्तों से पूछा तो उसे पता चला कि उसने तो यह कॉलेज ही छोड़ दिया है। उसे विश्वास नहीं हो रहा था। उसे लगा कि उसके दोस्त मजाक कर रहे हैं। पर वो तो सही कह रहे थे। जब ऐसे ही एक महीना बीत गया तो लड़के को एहसास हो गया कि शायद वह अब कभी नहीं आएगी। शायद उसके दोस्त सही कह रहे थे। अब लड़के को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। फिर उसके दोस्त ने कहा मैंने तुम्हें पहले ही प्यार करने से मना किया था, पर तुमने नहीं माना। जो भी प्यार करता है उसके साथ ऐसा ही कुछ होता है। अब तुम भूल जाओ और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। उस दिन के बाद लड़के ने कभी किसी दूसरी लड़की से प्यार नहीं किया। आप सबको यह कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।